Monday, May 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गुप्त सूचना पर छापेमारी, भारी मात्रा में देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर छापेमारी, भारी मात्रा में देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भीतहा (पश्चिम चम्पारण)। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के रेडहा गांव में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 42 पीस “बंटी बबली” देशी शराब (प्रति पीस 200 एमएल) बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 8.400 लीटर बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम अंसारी (पिता मीरहसन अंसारी), निवासी रेडहा थाना भीतहा, जिला पश्चिम चम्पारण के रूप में हुई है। इस संबंध में भीतहा थाना कांड संख्या 99/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बगहा कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

इसी क्रम में बीती रात मछहा गांव में भी पुलिस ने छापेमारी कर 90 पीस “बंटी बबली” देशी शराब (प्रति पीस 200 एमएल), कुल 18 लीटर शराब बरामद कर जब्त की। हालांकि इस मामले में कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में भीतहा थाना कांड संख्या 100/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!