Monday, May 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home Uncategorized युवाओं को मिलेगा रोजगार।

युवाओं को मिलेगा रोजगार।

0
28

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया प्रखंड के सरिसवा पिपरा दुबे गांव में आलम एन्ड ब्रदर्स इंटरप्राइजेज के उद्घाटन के साथ क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की नई उम्मीद जगी है। उद्घाटन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कुमार यादव, कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन के पिता समाजसेवी ओमप्रकाश प्रसाद, पी.ए संदीप कुमार बारी, कंपनी के प्रोपराइटर रहमतुल्लाह अंसारी, अब्दुल सत्तार एवं मुखिया चन्द्रिका प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समारोह को संबोधित करते हुए राकेश कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योगों की स्थापना से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलता है और इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे उद्योग गांवों की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं समाजसेवी ओमप्रकाश प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में उद्योग लगने से पलायन रुकेगा और लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। कंपनी के संचालक रहमतुल्लाह अंसारी ने बताया कि उनकी कंपनी में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री से कुरकुरे तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद और गुणवत्ता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही इस उद्योग में लगभग 25 लोगों को रोजगार मिला है तथा यहां थोक और खुदरा दोनों स्तर पर कुरकुरे की बिक्री की जाएगी। मौके पर रत्नेश कुमार, नूर आलम मियां, रबिन्द्र कुमार यादव, तबारक आलम, मोहम्मद आमिर आलम, मंजूर आलम, हाफिजी इनामुल्लाह, हाफिजी सेराज अहमद और तबारक आलम समेत कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!