Sunday, May 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सीमावर्ती क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: सिलाई प्रशिक्षण केंद्र...

सीमावर्ती क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चंपारण। दिनांक 02 मई 2026 को 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया के त्रिवेणी समवाय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमरी, रामनगर में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह केंद्र संस्कृति फाउंडेशन एवं 65वीं वाहिनी, एसएसबी के संयुक्त सहयोग से स्थापित किया गया है। इस प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा कौशल विकास के माध्यम से सशक्त करना है। केंद्र के शुभारंभ से स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में रामनगर विधायक श्री नंद किशोर राम उपस्थित रहे। साथ ही 65वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री नंदन सिंह मेहरा, आदिवासी अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन श्री शैलेंद्र गढ़वाल, संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती निधि राय एवं संस्थापक श्री देविंद्र विक्रम शाह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त सहायक कमांडेंट श्री राहुल कुमार, रंगिया रेंज के रेंजर श्री राजेश राम, गोवर्धना के मुखिया श्री रमेश चौधरी, उप मुखिया श्री हरिंद्र शाह, डुमरी के मुखिया श्री धीरज देवनाथ एवं सरपंच श्री गोपाल देव नाथ सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्र ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रयास सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।कमांडेंट श्री नंदन सिंह मेहरा के नेतृत्व में 65वीं वाहिनी द्वारा समय-समय पर जनकल्याणकारी एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों का सशस्त्र सीमा बल के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

अंत में, 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने एक बार फिर अपने मूल मंत्र “सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व” को चरितार्थ करते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!