Saturday, May 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास निर्भय कुमार को मिला संजीवनी विकास फाउंडेशन 2026 का सम्मान

निर्भय कुमार को मिला संजीवनी विकास फाउंडेशन 2026 का सम्मान

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पटना। शनिवार को संजीवनी विकास फाउंडेशन द्वारा राजधानी पटना के ज्ञान भवन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़े फाउंडेशन के कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सभी चयनित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसी कड़ी में बगहा के सुपरवाइजर निर्भय कुमार को उनके बेहतर प्रदर्शन और समर्पित कार्य के लिए मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष अखिलेश अखिल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी सम्मान छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि यह उन लोगों को मिलता है जो निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ संस्थान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद निर्भय कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और ईमानदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी तरह लगन से कार्य करते रहेंगे और संस्था का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!