Friday, May 1, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा रेलवे स्टेशन पर मजदूर दिवस पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बगहा रेलवे स्टेशन पर मजदूर दिवस पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
33

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा रेलवे स्टेशन पर ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी युनियन (इक्रकू) के तत्वाधान में मजदूर दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सामूहिक दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जय कुमार प्रसाद (पूर्व स्टेशन अधीक्षक) वरिष्ठ नेता एआईआरएफ \ इक्रकू द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन रेल यूनियन नेता बगहा वाणिज्य अधीक्षक डॉ तबरेज आलम, बगहा स्टेशन अधीक्षक संतोष पांडे आदि द्वारा किया गया। मजदूर दिवस के इस कार्यक्रम में बगहा नगर की सभापति पुष्पा गुप्ता, उपसभापति रश्मि रंजन, वरिष्ठ भाजपा नेता मधुकर राय, मशहूर शायर डॉ शकील मोईन, अरुण कुमार तिवारी, डॉ अरविंद कुमार तिवारी, जदयू नेता दयाशंकर सिंह , अमर सिंह, सभापति प्रतिनिधि पति पप्पू गुप्ता, राजेश्वर सिंह आदि लोग मौजूद थे।

जिन्होंने मजदूर दिवस पर अपनी बातें रखी। रेल यूनियन नेताओं तबरेज आलम, संतोष पांडे द्वारा सभी बुद्धिजीवियों, सामाजिक कर्ता, पत्रकारो और जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रेल यूनियन के कई और नेता जो बाहर से आए थे जिनमें दिलीप कुमार, अच्युतानंद पटेल, चंद्रशेखर प्रसाद आदि को सम्मानित किया गया साथ ही इन सभी ने मजदूर दिवस पर अपनी बातें रखी की किस प्रकार यूनियन को और मजबूत किया जा सके। इस कार्यक्रम में बगहा रेलवे स्टेशन के रेल कर्मियों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!