विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। जदयू नेता की प्रस्तावित सद्भाव यात्रा को लेकर गुरुवार को बगहा आईबी में पार्टी नेताओं की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में (बाल्मीकिनगर सांसद) के निर्देश पर 01 मई को सभी प्रखंडों में तैयारी समिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सुनील कुमार ने कहा कि निशांत कुमार अब जदयू और बिहार के भविष्य हैं, इसलिए उनकी इस यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ने वर्ष 2005 में न्याय यात्रा के बाद बिहार में सरकार बनाकर राज्य की दशा और दिशा बदली थी, उसी तरह उनके सुपुत्र निशांत कुमार ने भी अपनी सद्भाव यात्रा की शुरुआत चम्पारण और बाल्मीकिनगर की धरती से कर एक नई राजनीतिक शुरुआत की है। कार्यक्रम के अनुसार निशांत कुमार 03 मई को बाल्मीकिनगर पहुंचेंगे, जबकि 04 मई को , बेतिया में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस अवसर पर एमएलसी भीष्म सहनी ने जानकारी दी कि बगहा के चौतरवा, मंगलपुर, लक्ष्मीपुर समेत कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ने बताया कि निशांत कुमार गांधी नगर में तथा अनुमंडल परिसर में की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। जदयू नेता राकेश सिंह के अनुसार, निशांत कुमार बाल्मीकिनगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों और गंडक बराज का भ्रमण करेंगे। इसके बाद कन्वेंशन सेंटर में की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 04 मई को सुबह बेतिया प्रेक्षागृह के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा बरौली विधायक मंजीत सिंह और पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय को प्रभारी बनाया गया है। उनके मार्गदर्शन में तैयारियां जोरों पर हैं।

वहीं बाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह भी तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। बैठक में जदयू के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें बबुआजी सिंह, बीरेंद्र कुशवाहा, पशुपति नाथ गुप्ता, दयाशंकर सिंह, अशोक पटेल, उमाशंकर पटेल, मो. निजामुद्दीन, जितेंद्र कुशवाहा, इजहार सिद्दीकी, आरती देवी, मुरारी चौधरी, शमसुल होदा, शशांक शेखर, रामभूषण कुशवाहा, पारस कुशवाहा, जन्मेजय पटेल, जितेंद्र गुप्ता, श्यामबिहारी गुप्ता, अखिलेश कुमार साह और श्रेयांशु कुमार सहित अन्य शामिल रहे।






