Sunday, May 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सत्याग्रह एक्सप्रेस में 25 लाख की चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सत्याग्रह एक्सप्रेस में 25 लाख की चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

0
31

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिमी चंपारण। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) नरकटियागंज ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस से करीब 25 लाख रुपये मूल्य की नेपाली चरस बरामद की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 29 अप्रैल को सिसवा बाजार और घुघली रेलवे स्टेशन के बीच गुप्त सूचना के आधार पर की गई। आरपीएफ को पहले से सूचना मिली थी कि ट्रेन में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर सफर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट नरकटियागंज के कमांडर ऋतुराज कश्यप के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ट्रेन में चढ़कर अलग-अलग कोचों में सघन जांच अभियान चलाया और संदिग्ध यात्रियों पर पैनी नजर रखी।

जांच के दौरान कोच संख्या S-2 के शौचालय के पास दो यात्रियों की गतिविधि संदिग्ध लगी। जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की और उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 14 पैकेट में रखी गई 4.318 किलोग्राम नेपाली चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तराबुल (निवासी—गौरीपुर शेख टोला, बलथर) तथा जोगिंद्र प्रसाद (निवासी—बेल्वानिया, मैनाटांड, पश्चिमी चंपारण) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नेपाल से चरस लाकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इसकी आपूर्ति करने जा रहे थे। तस्करों ने चरस को शौचालय के पास छिपाकर रखा था, ताकि जांच से बच सकें। आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि इस कार्रवाई में सअनि कमलेश सिंह यादव समेत अन्य जवानों की अहम भूमिका रही। बरामद चरस और गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना गोरखपुर को सौंप दिया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!