Sunday, May 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जाने माने कवियों ने अपनी रचना से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया -पं-भरत...

जाने माने कवियों ने अपनी रचना से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया -पं-भरत उपाध्याय

0
31

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

देवभूमि देवरिया के जिला पंचायत सभागार में नव कुंभ साहित्य सेवासंस्थान,उ०प्र०द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में देर रात तक श्रोताओं ने साहित्य सेवीयों को सुना। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोकप्रिय जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने भी पहली बार कविता पाठ कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का मान बढ़ाया।
पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने आयोजन समिति के सर्वश्री सिद्धार्थ मणि व एडवोकेट संदीप मिश्रा को साधुवाद देते हुए कहा कि -आपकी प्रशंसा तब नहीं होती जब आप चाहते हैं अपितु तब होती है, जब आप अच्छे कर्म करते हैं। पानी पीने से प्यास स्वतः बुझती है, अन्न खाने से भूख स्वतः मिटती है और औषधि खाने से आरोग्यता की प्राप्ति स्वतः हो जाती है। इसी प्रकार अच्छे कर्म करने से जीवन में श्रेष्ठता आती है और समाज में आपका सम्मान भी स्वतः बढ़ जाता है। चरित्र की सुगंध तन को नहीं अपितु जीवन को महका देती है।
इस अवसर पर विशेष रूप से एडवोकेट प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, अखिलेश शांडिल्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!