बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़/ गोपालगज / रिस्तेदारी में , जा रहे युवक को अपराधियो ने चाकू मार कर किया जख्मी इलाज के दौरान हुई मौत बताते चले कि गोपालगज नगर थाना क्षेत्र हरखुआ गांव के नगेन्द्र राम 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने दो साथियों के साथ अपने फुआ के घर मांझागढ़ थाना क्षेत्र रामनगर बाइक से 1 अप्रैल 2026 को जा रहा था कि बाइक का पेट्रोल मांझागढ़ थाना क्षेत्र धनखड़ गांव के समीप समाप्त हो गया इसी बीच चार अपराधी आये और तीनों युवक से उलझ गए तथा प्रिंस कुमार को चाकू मार जख्मी कर दिए प्रिंस कुमार के साथी अनु कुमार और गोलू कुमार के द्वारा अपराधियो के द्वारा चाकू मार कर जख्मी करने का विरोध करने पर अपराधियो ने दोनों साथियो को लाठी डंडे से मार पीट कर जख्मी करने के बाद अनु कुमार का मोबाइल छीन कर फरार हो गए जख्मी हालत में प्रिंस कुमार को प्रिंस के साथियों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल गोपालगज में भर्ती कराया जहाँ घटना की सूचना मिलते ही इलाज के दौरान गोपालगज पुलिस सदर अस्पताल में पहुचकर जख्मी युवक का व्यान लेकर मांझागढ़ थाना को सूचित किया घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ पुलिस ने जख्मी युवक के फर्द व्यान पर प्रमोद कुमार ,राजा कुमार ,रंजन कुमार मंटू कुमार सहित चार अपराधियो पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित करवाई करते हुए अपराधी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ फरार तीन अपराधियो को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी । जख्मी युवक को चिंता जनक इस्थिति में डॉक्टर ने बेहतर इलाज हेतु लखनऊ रेफर कर दिया जहाँ चल रहे इलाज के दौरान युवक की बुधवार की सुबह मौत हो गयी युवक की मौत होने के सूचना मिलते ही परिजनों पर विपत्ति की पहाड़ टूट पड़ी ।






