पांच लड़की और एक संचालिका को हिरासत में लेकर कर रही जांच।
बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़, ( गोपालगज ) आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम के द्वारा आर्केस्ट्रा संचालको के अड्डे पर छापेमारी कर पांच लड़की और एक संचालिका को हिरासत में लेते हुए पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। बताते चले कि आरक्षी अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर एस डी पी ओ तू के नेतृत्व में संचालित आर्केस्ट्रा संचालको के अड्डे पर छापेमारी कर नाबालिक लड़कियों को मुक्त कराने हेतु छापेमारी कर संचालको पर कानूनी करवाई की जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र मांझागढ़ बाजार में छापेमारी कर पांच लड़की और एक आर्केस्ट्रा संचालिका को हिरासत में पुलिस के द्वारा लेते हुए पूछताछ की जा रही है ।






