Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ भितहाँ में अवैध अस्पताल पर छापेमारी, एबॉर्शन की दवाएं व उपकरण जब्त

भितहाँ में अवैध अस्पताल पर छापेमारी, एबॉर्शन की दवाएं व उपकरण जब्त

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चम्पारण जिले के भितहाँ प्रखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध अस्पताल का भंडाफोड़ किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस पूरे मामले का खुलासा किया।जांच के दौरान पाया गया कि अवैध अस्पताल का संचालन मधुबनी में पदस्थापित एएनएम अविता देवी द्वारा किया जा रहा था। टीम ने मौके से अवैध रूप से गर्भपात (एबॉर्शन) कराने में इस्तेमाल होने वाली दवाएं और उपकरण बरामद कर जब्त कर लिया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अवैध क्लीनिकों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!