Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम बगहा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत से सनसनी, इलाके में दहशत

बगहा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत से सनसनी, इलाके में दहशत

0
28

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा नगर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बगीचे में प्रेमी जोड़े के शव संदिग्ध परिस्थिति में पाए गए। घटना पुअर हाउस स्थित एक बगीचे की बताई जा रही है। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, मौके पर भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर कई तरह की बातें जंगल में आग की तरह फैल रही हैं।

कोई इसे प्रेम प्रसंग से जोड़ रहा है तो कोई इसके पीछे किसी गहरी साजिश की आशंका जता रहा है। घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सूचना मिलते ही बगहा नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे जांच और भी जटिल हो गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या, इस पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। सूत्रों की मानें तो लड़की बगहा नगर परिषद क्षेत्र के पुअर हाउस एवं लड़का बगहा नगर के रतनमाला का बताया जा रहा है। दोनों एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं जिनके शवो को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!