Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home स्पोर्ट्स मझौलिया के बखरिया में निशांत राज T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज

मझौलिया के बखरिया में निशांत राज T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज

0
1

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया प्रखंड के बखरिया में निशांत राज T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि पूरण कुमार दास, समाजसेवी बिंदु यादव एवं विजय कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारा, अनुशासन और एकता का प्रतीक है, जो युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बबलू 11 गोड़ा सेमरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझौलिया की टीम 11 ओवर में मात्र 77 रन बनाकर सिमट गई। इस प्रकार बबलू 11 गोड़ा सेमरा की टीम ने 36 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैच में अफसर आलम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 4 विकेट लेकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब हासिल किया।

मौके पर कॉमेंटेटर के रूप में अंशु कुमार एवं अंगेश कुमार ने अपनी भूमिका निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी पिंटू कुमार ने संभाली। इसके अलावा वार्ड सदस्य कामेश्वर कुमार, गुड्डू कुमार, महाबीर कुमार, सत्रुधन कुमार, सत्यम कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!