शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
प्रखंड बगहा दो के अंतर्गत दो पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन द्वारा मतदान कराया गया। बगहा दो के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम ने बताया कि दो पदो के अध्यक्ष पद के लिए चार बूथ बनाए गए थे। मतदान 7 सुबह से 4:30 बजे शाम तक मतदान चला । सदस्य के लिए सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

मंगलपुर औसानी पैक्स अध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार खड़े थे एवं हर्नाटांड़ में दो उम्मीदवार पैक्स अध्यक्ष के लिए खड़े थे। जिनमें हर्नाटांड़ में दोनों बूथ पर 68.45 प्रतिशत मत पड़े और मंगलपुर औसानी में 70.84 प्रतिशत मत पड़े । जिनके लिए लोगों ने लाइन में लगकर सोमवार को मतदान किया । बीडीओ ने बताया कि मतदान की गिनती 21 अप्रैल को सुबह 8 बजे से किया जाएगा। देखना है कि अध्यक्ष पद पर जनता किसको चुनती है।






