Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ पीएचसी बगहा दो में प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर में 176 गर्भवती महिलाओं का...

पीएचसी बगहा दो में प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर में 176 गर्भवती महिलाओं का हुआ जांच

0
30

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा दो में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं को जांच किया गया। अर्बन पीएचसी बगहा दो के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० के बी एन सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र की 176 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया । इसमें कुल एचआरपी 12 हुए। शिविर में गर्भवती माताओं का वजन,हीमोग्लोबिन, खून के कई जांच किये गए। उपस्थित डॉक्टरों एवं एएनएम ने गर्भवती महिलाओं को उचित परामर्श दिया। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारीयों में डॉ अरशद कमाल, डॉ तोशी सिंह, डॉ रणवीर सिंह, फार्मासिस्ट सीएचओ,एएनएम, स्वास्थ्यकर्मियों आदि के सहयोग से महिलाओं का जांच किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!