Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में भाजपा नेता तुषार सिंह के आवास पर भव्य होली मिलन...

बगहा में भाजपा नेता तुषार सिंह के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह आयोजित हुई

0
29

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया फॉर्म स्थित भाजपा नेता श्वेत मणि सिंह उर्फ तुषार सिंह के आवास पर रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही। समारोह के मुख्य अतिथि बगहा विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अबीर-गुलाल और पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। महिला कलाकारों ने होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक राम सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में मेलजोल बढ़ता है और संगठन को भी मजबूती मिलती है। वहीं जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के आयोजक तुषार सिंह ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आए हुए अतिथियों एवं ग्रामीणों को भोजन कराकर शुभकामनाएं दीं। समारोह में रितु जयसवाल, प्रमोद काजू, आशुतोष मालवीय, मनोज सिंह, ओमनिधि वत्स, अमित पाण्डेय, शशि रंजन सिंह, मंटू दुबे, धनंजय यादव, उपेंद्र यादव, संजय कुमार, रौशन तिवारी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!