Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया सामाजिक संदेश।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया सामाजिक संदेश।

0
69

आर.पी. मेमोरियल हाई स्कूल मझौलिया में धूमधाम से मना 9वां वार्षिक उत्सव।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण ।

मझौलिया स्थित आर.पी. मेमोरियल हाई स्कूल परिसर में 9वां वार्षिक उत्सव हर्ष, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक मंच से भव्य रूप दिया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मझौलिया थाना प्रभारी अमर कुमार, प्रभावती हेल्थ केयर मझौलिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. कुमार अनुपम, पूर्व मुखिया हरिशंकर शर्मा तथा विद्यालय के डायरेक्टर विजय कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


अपने संबोधन में थाना प्रभारी अमर कुमार ने कहा कि शिक्षा समाज को सही दिशा देती है और अनुशासन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। डॉ. आर. कुमार अनुपम ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। विद्यालय के डायरेक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि यह विद्यालय का 9वां वार्षिक उत्सव है और संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।


इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने दहेज प्रथा, शराबबंदी, बाल विवाह, आतंकवाद और “भूल भुलैया” जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक, नृत्य एवं समूह गीत प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को उजागर कर जागरूकता का संदेश दिया गया। दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर शिक्षक विजय कुमार, महेंद्र कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, सुजीत कुमार, सूरज कुमार, इम्तियाज आलम, मनीष कुमार तथा शिक्षिकाएं गीता देवी, फिर्दोष आरा, पलक सिंह, फिजा परवीन, आलिया खान, पूजा कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उत्सव ने सभी के मन में शिक्षा और संस्कार के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!