Saturday, February 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मांझागढ़ में NDPS मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

मांझागढ़ में NDPS मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

0
27

मांझागढ़ बिहार से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़ (गोपालगंज) में एनडीपीएस (NDPS) के एक मामले में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइरी गांव निवासी रामावतार प्रसाद के पुत्र भीम कुमार के रूप में हुई है। मांझागढ़ थाना कांड संख्या 274/2025 में अभियुक्त के विरुद्ध की धारा 8(c) एवं 21(a) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में नाम सामने आने के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।

मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात सिवान जिले के थाना पुलिस के सहयोग से कोइरी गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि एनडीपीएस मामलों में संलिप्त किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!