Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मोबाइल टूटने के विवाद में 60 वर्षीय सरदार मियां की हत्या, नाबालिग...

मोबाइल टूटने के विवाद में 60 वर्षीय सरदार मियां की हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

0
220

रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण बिहार
दिनांक:- 28-02-2026

पश्चिम चंपारण क्षेत्र अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के छवघरिया गांव में एक मामूली विवाद ने शनिवार की देर शाम हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 60 वर्षीय सरदार मियां की हत्या कर दी गई। घटना इफ्तारी के बाद की बताई जा रही है, जब सरदार मियां मस्जिद के पास से होकर अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी दौरान गांव के ही 17 वर्षीय युवक विनय साह का मोबाइल फोन गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने आवेश में आकर सरदार मियां पर ईंट और लोहे के कड़े से हमला कर दिया। हमले में सरदार मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रामनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आगे की जांच तथा पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!