Tuesday, February 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम मझौलिया में तीन अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराधी गिरफ्तार।

मझौलिया में तीन अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराधी गिरफ्तार।

0
13

विभिन्न बैंकों के 09 एटीएम, एक पासबुक और 07 मोबाइल फ़ोन जब्त

गिरफ्तार अपराधियों में जवकटिया के दो और बैठनिया का एक साइबर अपराधी शामिल

गिरफ्तार अपराधियों के पाकिस्तानी कनेक्शन का भंडाफोड़

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमबार को जवकटिया और बैठनिया में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा।इनके पास से विभिन्न बैंकों के 09 एटीएम कार्ड एक पासबुक और 07 मोबाइल फ़ोन जब्त किया गया है।जानकारीइंस्पेक्टर सह एसएचओ अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों में जवकटिया के मिथलेश कुमार पिता सुरेश यादव, मुकेश कुमार राय पिता रमेश यादव दोनो साकिम जवकटिया वार्ड 02 तथा मठियाब्रीत बैठनिया से मोहित कुमारउर्फ आलोक कुमार पिता मनोज राय को गिरफ्तार किया ।मेडिकल जांचोपरांत तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।बताया गया है कि गिरफ़्तार साइबर अपराधियों का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन पाकिस्तान से है।ये अपने दोस्तों और परिचितों के खाता में रुपये मंगाते थे और बतौर कमीशन उन्हें मोटी रकम देते थे।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए यह कार्रवाई की।

बताते चले कि थाना क्षेत्र का मुस्लिम बहुल क्षेत्र जवकटिया साइबर अपराधियों से भरा हुआ है।एसएचओ अमर कुमार के मुताबिक तीनो अपने मोबाइल के व्हाट्सप्प से अंतरराष्ट्रीय देश पाकिस्तान से व्हाट्स एप्प कॉल करके रुपये मंगाते थे।व्हाट्सप्प एकाउंट के चैट में पाकिस्तानी कोड (+92)को मोबाइल न.+92 से बात करते पाया गया है।एसएचओ श्री कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में कांड संख्या 193/26 वीएनएस की धारा 319(2)/318(4)303(2)317(4) (5)111(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।इसका खुलासा अनुसंधान में हुआ है।इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सनसनी है।इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष अमर कुमार, पुअनि संजय चौधरी, अनुज कुमार ओझा, पुरषोतम पांडेय, मुकेश कुमार पासवान आदि के नाम उल्लेखनिय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!