विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
सिकटा, 14 फरवरी 2026: सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से शनिवार को एसएसबी कैंप सिकटा के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ नरकटियागंज ने की, जिसमें बिहार पुलिस, एसएसबी, नेपाल पुलिस एवं नेपाल एपीएफ के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की तस्करी, मवेशी तस्करी तथा अन्य सीमावर्ती आपराधिक गतिविधियों पर संयुक्त कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

सभी एजेंसियों ने आपसी समन्वय और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत करने का निर्णय लिया, ताकि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही नो मैन्स लैंड एवं सैनिक रोड पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए बिहार पुलिस, एसएसबी और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त गश्ती अभियान चलाने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि इस समन्वय से सीमावर्ती इलाकों में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।






