वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के वार्ड नंबर कर के पिपरा कुटी में बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कृषि समन्वयक रवींद्र कुमार के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में वार्ड नंबर 4 के वार्ड सदस्य रणवीर कुमार शर्मा सहित अन्य वार्डों के वार्ड सदस्य शामिल रहे। शिविर के बाबत जानकारी देते हुए कृषि समन्वयक रविंद्र कुमार ने बताया कि जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना से वंचित हैं उनको इस योजना से लाभ दिलाने के लिए उनसे जमीन का तत्काल रसीद लेकर उनका फॉर्म भरा जा रहा है।

2 से 3 महीने के अंदर उनके खाते में राशि आ जाएगा। जो भी किसान इस योजना से वंचित हैं उन्हें लाभ दिलाने के लिए सरकार की तरफ से भरपूर प्रयास किया जा रहा है। जिनके पास रसीद नहीं है उन्हें जल्द से जल्द तत्काल रसीद कटा कर, जमा करना होगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर कैंपेन किया जा रहा है। व्हाट’एस 10 रणवीर कुमार शर्मा ने बताया कि लक्ष्मीपुर रामपुरवा पंचायत के सभी किसानों को इस योजना से लाभ लेने के लिए उन्हें बता दिया गया है।






