बेलवानिया पुल निर्माण को लेकर संघर्ष समिति की बैठक, आंदोलन तेज करने का निर्णय

0
IMG-20260202-WA0013.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा, सोमवार को बगहा शास्त्री नगर स्थित बेलवानिया पुल निर्माण संघर्ष समिति की एकदिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पूर्व सभापति जरीना खातून के कॉम्प्लेक्स परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जैनेंद्र सिंह ने की। बैठक में बेलवानिया पुल निर्माण को लेकर अब तक हुई प्रगति, क्षेत्र में उत्पन्न जनसमस्याओं तथा आगे की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि बेलवानिया पुल का निर्माण लंबे समय से लंबित है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों को रोजमर्रा के आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर विद्यार्थियों, मरीजों, महिलाओं और बुजुर्गों को वैकल्पिक मार्गों से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। वक्ताओं ने कहा कि पुल का निर्माण न होने से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।


सदस्यों ने एक स्वर में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की कि इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे पर शीघ्र ठोस निर्णय लेते हुए पुल निर्माण कार्य को अविलंब प्रारंभ कराया जाए। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि यदि जल्द ही सकारात्मक पहल नहीं होती है तो संघर्ष समिति जन आंदोलन को और व्यापक एवं प्रभावी रूप देगी।


बैठक में अमर सिंह, फिरोज आलम, अरविंद नाथ तिवारी, राकेश सिंह, जुगनू आलम, रामशंकर दूबे, सुषमा सिंह, संदीप सहनी उर्फ गोलू, श्रेयांशु कुमार, रमेश फौजी, आशीष मिश्रा, अमेरिका महतो, सुबोध चौहान, बबलू यादव, छठ्ठू बैठा, ओम प्रकाश यादव, हरि साहनी, निवेदिता मिश्रा, संजीव ठाकुर, विंध्याचल राम, आर.के. सहनी, संतोष राम, महेंद्र गोड, साहब यादव, भोला यादव, राहुल सिंह, मोबिन अंसारी, कमलेश पटेल, विवेक कुमार, राजू शाह, जितेंद्र राम, आबु लेस, आलमगीर रब्बानी, राजेश बिन, सोनू गुप्ता सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बेलवानिया पुल निर्माण को लेकर संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!