Sunday, February 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा अनुमंडल में इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू, पहले दिन शांतिपूर्ण रहा माहौल

बगहा अनुमंडल में इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू, पहले दिन शांतिपूर्ण रहा माहौल

0
45


विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल में इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई। परीक्षा के पहले दिन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) चांदनी कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) देवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र अधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों की उपस्थिति तथा अनुशासन व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।


बताया गया कि बगहा अनुमंडल में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षार्थियों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में निर्धारित समय पर लिखित परीक्षा दी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!