Saturday, February 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा धोबी घाट के पास दो संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़...

बगहा धोबी घाट के पास दो संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा, तहकीकात में पुलिस

0
48

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबी घाट के समीप गुरुवार की दोपहर एनएच 727 बगहा बगहा चौतरवा मुख्य मार्ग में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवकों की गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर नगर थाना ले आई।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवकों की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार गांव निवासी दशरथ गौंड एवं विक्की सोनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य के इलाके में घूम रहे थे, जिससे स्थानीय नागरिकों में भय और संदेह का माहौल उत्पन्न हो गया।


इस संबंध में शहर के वार्ड संख्या 33 निवासी एक युवक द्वारा नगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसमें दोनों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आवेदनकर्ता के बड़े भाई ताबिश राणा ने पुलिस को बताया कि उक्त दोनों युवक बीते लगभग एक सप्ताह से हथियार लेकर उनके भाई का पीछा कर रहे थे तथा लगातार धमकी दे रहे थे, जिससे परिवार भयभीत था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवकों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। पूरे घटनाक्रम की निगरानी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है, हालांकि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपों की सत्यता की पुष्टि के लिए दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!