Wednesday, February 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जंगल से मिले युवक-युवती के कंकाल, तीन माह पुराने अपहरण कांड से...

जंगल से मिले युवक-युवती के कंकाल, तीन माह पुराने अपहरण कांड से जुड़ा मामला

0
48

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब रामपुर मतौरा टोला स्थित जंगल में दो कंकाल तथा एक पेड़ से रस्सी लटकी हुई मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लौकरिया दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।
पुलिस अधीक्षक, बगहा रामानंद कुमार कौशल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर एवं एफएसएल (FSL) टीम भी मौके पर पहुँची। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान कंकालों के पास पड़े वस्त्र एवं चप्पल के आधार पर ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा पहचान की गई।


बताया गया कि करीब तीन माह पूर्व लौकरिया थाना कांड संख्या 126/25, दिनांक 14.09.2025 को धारा 137(2)/96/3(5) बी.एन.एस. के तहत अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। अपहृता दुलारी कुमारी, पिता मदन बीन, निवासी मदनपुर बगीचा टोला के लापता होने के बाद से परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे।
घटनास्थल पर मिले वस्त्र एवं चप्पल की पहचान के आधार पर परिजनों ने कंकालों की पहचान दुलारी कुमारी तथा अखिलेश यादव, पिता स्वर्गीय हीरामन यादव, दोनों निवासी रामपुर बगीचा, थाना लौकरिया, जिला पश्चिम चम्पारण के रूप में की है।
एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल पर विधिवत वैज्ञानिक जाँच की गई।

जाँच के दौरान कंकाल, आसपास के वस्त्र एवं चप्पल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक जाँच हेतु भेजा गया है।
मौके पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक, बगहा रामानंद कुमार कौशल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर, थानाध्यक्ष लौकरिया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर बिंदु पर जाँच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!