Saturday, February 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

0
41

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

नवोदित कांग्रेस के निर्वाचित वाल्मीकिनगर विधान सभा के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने औचक स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रोस्टर की जाँच की साथ ही अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र स्थित शौचालय का भी निरीक्षण किया। शौचालय की स्थिति देखकर विधायक भड़क गए और इस पर कार्यवाई करने की बात कही। वहीं विधायक श्री कुशवाहा वाल्मीकिनगर के नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय खेल मैदान मे एसएसबी के एक कार्यक्रम मे आए हुए थे।

इस दौरान विधायक ने पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर के स्वास्थ केंद्र का हाल चाल जानने स्वास्थ केंद्र पहुंचे। जहाँ स्वास्थ केंद्र की दुर्दशा देख विधायक बुरी तरह से भड़क गए और प्रभारी राजेश सिंह पर कार्यवाई करने की बात कही। विधायक ने स्वास्थ केंद्र भवन और इसके चारदीवारी की स्थित को देखा और जंगली एरिया होने की वजह से शर्पदंश के एक्सपर्ट डॉक्टर की कमी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया की जल्द ही एक्स्पर्ट डॉक्टर को पदस्थापित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!