Saturday, February 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास इंडियन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य उद्घाटन, विधायक अभिषेक रंजन हुए शामिल।

इंडियन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य उद्घाटन, विधायक अभिषेक रंजन हुए शामिल।

0
39


अब देहाती क्षेत्रों में भी मिलेगा लजीज और स्वादिष्ट व्यंजन।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के महनागन्नी–सरिसवा मुख्य मार्ग पर जीडी गोयंका स्कूल के समीप नव स्थापित इंडियन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में चनपटिया 07 कांग्रेस के विधायक अभिषेक रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर विधायक अभिषेक रंजन ने फीता काटकर रेस्टोरेंट एंड कैफे का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने व्यवस्थापक तनवीर आलम को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक रेस्टोरेंट और कैफे की शुरुआत होना खुशी की बात है। इससे न सिर्फ लोगों को बेहतर खान-पान की सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विधायक ने कहा कि आज के समय में खान-पान का व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है और ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में भी लोग अच्छी गुणवत्ता, साफ-सफाई और बेहतर वातावरण की अपेक्षा रखते हैं। इंडियन रेस्टोरेंट एंड कैफे इस उम्मीद पर खरा उतरेगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास में निजी उद्यमियों की भूमिका को भी सराहा। रेस्टोरेंट एंड कैफे के व्यवस्थापक तनवीर आलम ने बताया कि इंडियन रेस्टोरेंट एंड कैफे को महनागन्नी–सरिसवा मुख्य मार्ग पर जीडी गोयंका स्कूल के समीप खोला गया है, ताकि आसपास के लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यहां शुद्ध, स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उचित दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। रेस्टोरेंट में भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ फास्ट फूड और कैफे आइटम्स की भी व्यवस्था की गई है।
तनवीर आलम ने आगे बताया कि ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। साफ-सफाई, बेहतर बैठने की व्यवस्था और पारिवारिक माहौल को प्राथमिकता दी गई है। भविष्य में मेन्यू को और विस्तारित करने तथा होम डिलीवरी जैसी सुविधाएं शुरू करने की भी योजना है। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!