लंबित मामलों, कार्यप्रणाली व विधि-व्यवस्था की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा, पुलिस अधीक्षक महोदय, बगहा द्वारा महिला थाना, साइबर थाना, SC/ST थाना एवं यातायात थाना स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, लंबित कांडों की स्थिति, फरियादियों से संबंधित कार्य निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था संधारण की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने महिला एवं अनुसूचित जाति/जनजाति से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने, त्वरित अनुसंधान एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं यातायात थाना के निरीक्षण के क्रम में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।






