गोपालगंज बिहार से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझांगढ़ (गोपालगज ) स्वास्थ्य कर्मियों की सप्ताहिक बैठक मांझा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मीटिंग हॉल मे की गयी बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर तारिक इब्राहिम ने किया बैठक मे स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बीते सप्ताह किये गये कार्यो की समीक्षा की गयी समीक्षा करने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया की टीकाकरण का लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण होना चाहिए सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सबंधित चलाये जा रहे योजना प्रधानमंत्री मातृव योजना ,फेमली। प्लानिंग योजना के तहत किये जा रहे नसबन्दी एव बंध्याकरण कराने तथा बाल जननी कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्र मे प्रसव कराने वाली महिलाओ के मिलने वाली लाभ की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य अवश्य करे ताकि लोग स्वास्थ्य सबंधी मिलने लाभ से लभाविंत हो सके ,इस बैठक मे बी एम सी नवीन कुमार, बी सी एम सुनील कुमार स्वास्थ्य समिति प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार सहित सभी ए एन समिलित हुई इसकी जानकारी एकाउंटेंट मुकेश ओझा ने दी ,






