Sunday, February 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ठंड के मौसम में शिशु और वृद्ध पर रखें विशेष ध्यान।

ठंड के मौसम में शिशु और वृद्ध पर रखें विशेष ध्यान।

0
51


बासी दुषित और ज्यादा मसालेदार भोजन से करें परहेज, हल्का गुनगुना पानी का करें इस्तेमाल।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


हाड़ कंपाती ठंड ने सबको हिला कर रख दिया है। जिसका घातक प्रभाव मानव के स्वास्थ्य पर देखा जा रहा है। सर्दी जुकाम बदन दर्द के मरीज ज्यादा सामने आ रहे हैं। इस बाबत हरि पकड़ी रोड स्थित नबी हेल्थ केयर के निदेशक और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर एस टी नबी का कहना है कि इस ठंड के मौसम में सभी को बचाव करना है। लेकिन विशेष रूप से शिशु और वृद्ध के स्वास्थ्य पर ख्याल रखना विशेष जरूरी है। उन्होंने बताया कि शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें। आवश्यकता होने पर ही बंद कमरे में स्नान करें। स्नान करने के बाद तुरंत शरीर को गर्म कपड़ों से अच्छी तरह ढक कर अलाव का सहारा ले। इस तरह के मौसम में खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। पौष्टिक और ताजा भोजन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बासी दुषित और ज्यादा मसालेदार भोजन से बचना चाहिए। फल और हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए ठंड के मौसम में काफी लाभदायक साबित होती है।
उन्होंने सलाह दिया कि शिशु और वृद्ध के शरीर में लहसुन अदरक को सरसों के तेल में गर्म कर मालिश करना चाहिए।
डॉक्टर एस टी नबी ने सलाह दिया कि हल्का गुनगुना पानी पीना ठंड के मौसम में काफी उपयोगी होता है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी हो तो तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करते हुए परामर्श लेना चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी में किसी प्रकार की लापरवाही बरतना काफी घातक साबित होगा। इसलिए चिकित्सक द्वारा दी गई दवाइयों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!