Wednesday, February 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, 6.400 लीटर देशी शराब बरामद।

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, 6.400 लीटर देशी शराब बरामद।

0
29

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भीतहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2026 को गश्ती के क्रम में गुलरिया नौका टोला से मुसहर बीन, पिता शीतल बीन, ग्राम गुलरिया नौका टोला, थाना भीतहा, जिला पश्चिमी चम्पारण को बंटी-बबली देशी शराब के साथ पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 200 एमएल की 32 पीस बोतलें बरामद की गईं, जिसकी कुल मात्रा 6.400 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में भीतहा थाना में कांड संख्या 01/2026 दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कार्रवाई हेतु बगहा न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!