।
73 पीस फ्रूटी के साथ एक शराब कारोबारी गिरफ्तार,गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
गुरुवार के दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार नए साल के पहले दिन एक शराब कारोबारी के मनसूबे पर पानी फेरते हुए 73 पीस 180 एम एल के अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सेनुवरिया चौक स्थित विनोद प्रसाद पिता द्वारिका प्रसाद के घर से 73 पीस 180 एम एल फ्रूटी कुल 13.14 लीटर बरामद हुआ है।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।इस करवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।






