Saturday, February 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नए साल के जश्न में डूबा मझौलिया।

नए साल के जश्न में डूबा मझौलिया।

0
62


देवी मंदिर राम जानकी मंदिर तथा शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़।


पिकनिक मनाने को लेकर युवाओं में जोश।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


नव वर्ष 2026 के प्रथम दिन गुरुवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ देवी मंदिर राम जानकी मंदिर हनुमान मंदिर और शिवालयों में उमड़ पड़ी। भक्तों ने देश की अखंडता समृद्धि शांति प्रेम सौहार्द प्रगति कल्याण के लिए पूजन अर्चन किया। मझौलिया स्थित बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर और स्टेशन के समीप स्थित पावन बैताल बाबा का मंदिर श्रद्धालुओं से भरा रहा।
नव वर्ष के जश्न को लेकर पूरा प्रखंड पिकनिक मनाने मैं लगा रहा। विशेष कर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। ऐतिहासिक राजघाट केशो वन फॉर्म अमवा मन नदी और तालाब के किनारे आदि जगहों पर युवाओं को पिकनिक मनाते और नाचते गाते देखा गया। बताते चले की गुरुवार होने के कारण अधिकांश घरों में मांसाहार नहीं बना। इसकी जगह पर खीर पुरी सब्जी आदि बनाकर लोगों ने जमकर खाया और नव वर्ष का जश्न मनाया।
विदित हो कि नव वर्ष की अहले सुबह बच्चों और युवाओं को अपने-अपने माता-पिता बड़े भाई बहन तथा बुजुर्गों का चरण छूकर आशीर्वाद लेते देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!