शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पंडित उमाशंकर महिला महाविद्यालय बगहा में सोमवार के दिन आशीर्वाद सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बगहा के युवा वैभव कुमार को आर्मी के लेफ्टिनेंट पद हासिल होने पर बगहा के बुद्धिजीवियों ने लोगों ने वैभव को सम्मानित किया। कड़ी सफलता से हासिल की। बगहा के मिट्टी की उपज मिलिट्री स्कूल पुणे एवं आई.एम.ए. देहरादून से पास आउट लेफ्टिनेंट वैभव राज पुत्र प्राचार्य विजय कुमार बड़े पिता जयकुमार प्रसाद पूर्व स्टेशन अधीक्षक नेता ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का आशीर्वाद सह सम्मान समारोह जनप्रतिनिधियों एवं समाज के अग्रणी लोगों को इस कार्यक्रम में फूलों के माला और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में नरकटियागंज के विधायक संजय पांडे महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद तिवारी,मशहूर शायर डॉ शकील मोईन, संचालक डॉ अविनाश, प्रोफेसर अरुण तिवारी, बगहा स्टेशन अधीक्षक संतोष पांडे, रेलवे वाणिज्य अध्यक्ष डॉ तबरेज, सभापति प्रतिनिधि पति पप्पू गुप्ता, उपसभापति रश्मि रंजन आदि ने वैभव कुमार को अंग वस्त्र और साल देखकर सम्मानित किया इसके साथ ही इस कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवी राजनीतिक लोगों को भी सम्मानित किया गया






