बगहा अनुमंडल में एसडीएम और पदाधिकारी द्वारा नगर गांव में कंबल वितरण किया गया

0
IMG-20251225-WA0008.jpg

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल में एसडीएम गौरव कुमार द्वारा ठंड के मौसम को देखते हुए मजबूर और जरूरतमंद लोगों के बिच कंबल वितरण किया गया। एसडीएम ने खुद से बगहा दो प्रखंड के अंतर्गत मटियरिया, मच्छरगावा आदि गांवों में अनुमंडल पदाधिकारी बगहा के द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। इसके साथ ही अंचल द्वारा भी पदाधिकारी के माध्यम से जरूरतमंद और आशा है लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। लगातार बगहा अनुमंडल अंतर्गत ठंड , शीतलहर, कुहासा बढ़ाने के कारण पूरे क्षेत्र में लोग ठंड से बेहाल है। जिसको देखते हुए प्रशासन द्वारा जरूरतमंद, असहाय लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!