प्रेमी युगल जोड़ी को वाल्मीकि नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
IMG-20250601-WA0063.jpg

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

प्रेम प्रसंग मे पड़कर प्रेमी लड़के द्वारा प्रेमिका को भागने के बाद उठे बवंडर को पुलिस ने मिली सूचना पर कार्यवाई करते हुए प्रेमी युगल जोड़ी को वाल्मीकिनगर स्थित 3 आरडी चौक से बरामद कर शांत कर दिया है, दोनों यूपी भागने के फिराक मे थे। थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर ने बताया की वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र स्थित भागलपुर सोहरिया निवासी सोनी देवी पति रमेश राम की पुत्री काल्पनिक नाम 20 वर्षीय गीता कुमारी को झरहरवा निवासी 20 वर्षीय धर्मजीत पासवान 20 दिसम्बर की रात नौ बजे भगा ले गया। जिसकी लिखित रिपोर्ट सोनी देवी ने लिखाई है। इस संदर्भ मे गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और दोनों को भागने के क्रम मे 3 आरडी चौक से बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!