शिकारपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए!

0
IMG-20251219-WA0010.jpg

रमेश ठाकुर
रामनगर-नरकटियागंज, प०चम्पारण(बिहार)
18-12-2025

बेतिया | 18 दिसंबर 2025
शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाला स्थान के समीप शराब के नशे में सार्वजनिक स्थल पर हंगामा कर रहे दो युवकों को बेतिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नशे की हालत में आम लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 दिसंबर 2025 को ईआरवी-2 को सूचना मिली कि गोपाला स्थान के पास दो व्यक्ति शराब के नशे में उत्पात मचा रहे हैं एवं आने-जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु ईआरवी-2 के पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक भूपेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि दोनों व्यक्ति अत्यधिक नशे की अवस्था में थे तथा पुलिस पदाधिकारी के साथ भी उलझने लगे। पुलिस द्वारा दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु स्थिति को देखते हुए दोनों को हिरासत में लेकर शिकारपुर थाना लाया गया।
थाना लाकर दोनों आरोपियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके उपरांत दोनों के विरुद्ध शिकारपुर थाना कांड संख्या 1160/25, दिनांक 17/12/2025 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
मिंटू कुमार केसरी, पिता – नारायण प्रसाद केसरी
रवि राय उर्फ दीपक राजभर, पिता – प्रमोद राजभर
दोनों निवासी – ग्राम देवी स्थान, वार्ड संख्या 14, थाना शिकारपुर, जिला पश्चिमी चंपारण (बेतिया)
बेतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन, सार्वजनिक शांति भंग करने तथा विधि व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!