फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी तस्लीम खान उर्फ तस्लीम को अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

0
IMG-20251218-WA0025.jpg

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण


साइबर थाना बेतिया को सूचना मिली की श्री हरकिशोर राय (भा0पु0से0) पुलिस उप- महानिरीक्षक चंपारण क्षेत्र, बेतिया का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर ठगी की जा रही थी। उक्त के आलोक में बेतिया साइबर थाना कांड संख्या -52/25 दिनांक-12/11/2025 दर्ज किया गया । उक्त कांड के उद्वेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार वरीय पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस उप- महानिरीक्षक महोदय, चंपारण क्षेत्र बेतिया का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर ठगी करने वाले अभियुक्त तस्लीम खान उर्फ तस्लीम, उम्र-21 वर्ष, पे0 रफीक मोहम्मद, सा0 कोटा खुर्द , तहसील -रामगढ़, थाना रामगढ़, पिन कोड- 301026 राज्य – राजस्थान को राजस्थान से गिरफ्तार कर बेतिया साइबर थाना लाया गया । अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी –
1 तस्लीम खान उर्फ तस्लीम, उम्र-21 वर्ष, पे0 रफीक मोहम्मद, सा0 कोटा खुर्द , तहसील -रामगढ़, थाना रामगढ़, पिन कोड- 301026 राज्य – राजस्थान।
बरामदगी –
1 एक मोबाइल ओप्पो कंपनी का जिसमें दो सिम कार्ड लगा हुआ।

छापेमारी दल –
1 पुलिस निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव बेतिया साइबर थाना।
2 पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार बेतिया साइबर थाना।
3 सिपाही/835 शौकत अली बेतिया साइबर थाना।
4 DPC/1129 लक्ष्मण मूर्ति पुलिस केंद्र बेतिया ।
5 चालक सिपाही/14 अनंत कुमार पुलिस केंद्र बेतिया।

बेतिया पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।


वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं तो अविलंब 1930 डायल करें।
साइबर अपराध शिकायत यहां दर्ज करें www.cybercrime.gov.in अथवा अपने नजदीकी थाना में या बेतिया साइबर थाना में दर्ज करा सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!