शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर कुमार अनुपम ने कुष्ठ रोगियों के बीच बांटा कंबल।

0
IMG-20251218-WA0049.jpg


कंप कंपाती ठंड के बीच कराया गर्मी का एहसास
कंबल प्रकार कुष्ठ रोगियों के खिले चेहरे।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


मझौलिया प्रखंड स्थित कस्तूरबा कुष्ठ कॉलोनी में प्रभावती शिशु हेल्थ केयर मझौलिया के निदेशक प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर. कुमार अनुपम द्वारा दर्जनों कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में जरूरतमंद मरीजों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर आर. कुमार अनुपम ने कहा कि दीन-दुखियों, असहायों और जरूरतमंदों की सेवा करना ईश्वर की सच्ची सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग, विशेषकर कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को आज भी सहयोग और संवेदना की सबसे अधिक आवश्यकता है। ऐसे लोगों के साथ खड़े होकर ही हम एक संवेदनशील और मानवीय समाज का निर्माण कर सकते हैं।


डॉक्टर अनुपम ने कहा कि कुष्ठ रोग अब पूरी तरह इलाज योग्य है, लेकिन सामाजिक भेदभाव के कारण मरीज मानसिक और सामाजिक पीड़ा झेलते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुष्ठ रोगियों के प्रति नकारात्मक सोच छोड़कर उन्हें सम्मान और सहयोग दें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल अस्पताल तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही इसका वास्तविक उद्देश्य है।


कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी में रहने वाले छोटेलाल सहनी, संजय सहनी , राजेश सहनी ,सोना देवी, मुसमात कलावती , नगीना राम , जलंधर राम , आन्ही देवी , अंजली देवी सहित अन्य लोगो ने कंबल पाकर इस पहल के लिए डॉक्टर आर. कुमार अनुपम के प्रति आभार प्रकट किया। मरीजों ने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है और इससे उनमें यह भरोसा जगा है कि समाज आज भी उनके साथ खड़ा है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!