Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में इफको किसान मित्र समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में इफको किसान मित्र समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

0
87

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में इफको किसान मित्र समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत उर्वरकों तथा इफको के नवीन उत्पादों की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 70 किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. रमेश कुमार, प्रबंधक कृषि सेवा, इफको पटना ने किसानों को संबोधित करते हुए नैनो उर्वरकों के प्रयोग, उनकी उपयोगिता एवं लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरक कम मात्रा में अधिक प्रभावी होते हैं, जिससे लागत घटती है और उत्पादन में वृद्धि होती है। साथ ही उन्होंने इफको के नए उत्पाद नैनो जिंक एवं नैनो कॉपर के महत्व और उनके सही प्रयोग की विधि पर भी प्रकाश डाला। वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और किसानों के लिए उपलब्ध तकनीकी सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में डॉ. जगपाल (एसएमएस, मछली पालन), डॉ. सौरभ दूबे (एसएमएस, पौध संरक्षण) तथा डॉ. रामुलु (एसएमएस, कृषि अभियंत्रण) ने भी अपने-अपने विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की। उप क्षेत्र प्रबंधक इफको बेतिया श्री सुजीत कुमार ने नैनो उर्वरक से मिल रहे लाभों पर प्रकाश डालते हुए माइक्रो न्यूट्रिएंट्स के अधिक से अधिक प्रयोग पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर राहुल रंजन (एजीटी, मोतिहारी), पैक्स अध्यक्ष माधोपुर शत्रुध्न सिंह एवं पैक्स अध्यक्ष रूलही, सुनील कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन किसानों की जिज्ञासाओं के समाधान और उन्नत कृषि अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!