देशी चूलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20250404-WA0035.jpg

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर किए गए छापेमारी मे एक व्यक्ति को पौने चार लीटर देसी शराब् के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार की संध्या गश्ती पर निकले एएसआई शमीम अहमद ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया की गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली की संतपुर सोहरिया के भागलपुर गांव स्थित क्रॉसर के पास एक व्यक्ति देसी शराब् बिक्री कर रहा है। तभी सूचना के आधार पर उक्त जगह पहुंचकर घेरा बंदी शुरू की तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर पॉलीथीन फेंक वहां से भागने की कोशिश की लेकिन साथ के सहयोगियों की मदद से उसे पकड लिया और उसके द्वारा फेंके गए पॉलीथीन की तलाशी ली तो उसमे से पौने चार लीटर देसी शराब् बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संतपुर सोहरिया भागलपुर थाना वाल्मीकिनगर गेनू साह पिता शिवनाथ साह के रूप मे हुई है।
बतादे बिहार मै शराब् बेचने, बनाने,सेवन करने सहित इसके परिवहन करने पर पूर्ण पाबन्दी लगी हुई है। उक्त मामले मे पकड़े जाने पर बिहार मध्यनिषेध कानून के तहत दंड के भागी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!