परम भाग्यशाली के घर बिटिया का जन्म होता है -पं-भरत उपाध्याय

0
32

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय‌‌‌ ने बताया कि -स्थानीय शुभाश्रम में देवकी नंदनाय पंकज नाभाय, महापादाय मेरे परम आराध्य श्याम सुंदर प्रभु की अनमोल कृपा से कन्या रत्न का आगमन हुआ है।
इस अवसर पर अखिलेश शांडिल्य ने कहा कि घर में कन्या का आगमन अति शुभ एवं मंगलकारी है। अतः शुभाश्रम परिवार बिटिया का जन्मोत्सव धूमधाम से भजन, कीर्तन और सोहर तथा नृत्य के साथ, हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है।
पूर्व प्राचार्य ने बिटिया को आशीर्वाद देते हुए कहा कि-वर्तमान में घर में बिटिया का जन्म कष्टकारी समझा जा रहा है। लोगों को अपनी सोच बदलनी चाहिए। बेटा-बेटी में कोई अंतर नहीं है! हमारे विचारों का स्तर हमारी संगत पर निर्भर करता है। हमारी संगति जितनी अच्छी व निश्चल होगी, हम उतने ही निश्चल विचारों के धनी होंगे! बेटी सीता, सावित्री ,दुर्गा, महाकाली के रूप में पूजनीय हैं।
घनश्याम मणि यशु, जया,प्रिया प्रियदर्शिनी सहित सैकड़ों लोगों ने कन्या जन्मोत्सव को अविस्मरणीय बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here