Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम अवैध हथियार, जिंदा गोली और गांजा के साथ विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार

अवैध हथियार, जिंदा गोली और गांजा के साथ विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार

0
161

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पश्चिम चंपारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गौनाहा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बेतिया शौर्य सुमन के निर्देशन में अनुमंडल क्षेत्र में लगातार वाहन जांच एवं छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17 अक्टूबर को गौनाहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल की ओर से एक युवक अवैध हथियार और मादक पदार्थ लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गौनाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगुराहा गांव के पास पंडई नदी किनारे सैनिक रोड पर वाहन जांच कर रही थी।

जांच के दौरान एक युवक मोटरसाइकिल (नेपाल नंबर प्लेट वाली पल्सर बाइक) से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12.320 किलोग्राम गांजा, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई। पकड़ा गया युवक विधि-विरुद्ध बालक बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में गौनाहा थाना कांड संख्या 150/25 दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!