Tuesday, June 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम लौरिया पुलिस की बड़ी सफलता — 6.41 किलोग्राम गांजा के साथ एक...

लौरिया पुलिस की बड़ी सफलता — 6.41 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

0
255

विजय कुमार शर्मा बगहा // रमेश ठाकुर पश्चिम चंपारण, बिहार

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव–2025 को लेकर जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध मादक पदार्थ, शस्त्र एवं शराब की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण श्री शौर्य सुमन के निर्देशन में पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लौरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को लौरिया थाना पुलिस टीम द्वारा लौरिया स्तंभ के पास लौरिया–नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से 6.41 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिनेश कुमार गुप्ता, पिता स्व. अमरीका शाह, निवासी ग्राम–बृत्ति टोला, थाना–जगदीशपुर, जिला–पश्चिम चंपारण (बेतिया) के रूप में की गई है। पुलिस ने गांजा के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पूछताछ के पश्चात लौरिया थाना में संबंधित धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाया था और किन क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जानी थी। बेतिया पुलिस ने कहा है कि जिले में चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!