Monday, February 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुलिस अधीक्षक बगहा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न

पुलिस अधीक्षक बगहा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न

0
241

अच्छे कार्य करने वाले थानाध्यक्ष हुए सम्मानित

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, पुलिस अधीक्षक श्री सुशांत कुमार सरोज (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में पुलिस जिला बगहा के पुलिस सभागार में माह सितम्बर-2025 की जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, लाईन डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, नियमित गश्ती, वाहन जांच एवं निरोधात्मक कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के मामलों का समय पर निपटारा करने, अवैध बालू खनन पर छापेमारी अभियान तेज करने तथा डायल-112 एवं CCTNS प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर बल दिया गया।

आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए एसपी ने शांति व्यवस्था बनाये रखने, हुड़दंगियों पर कड़ी निगरानी रखने एवं मद्यनिषेध अभियान को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया। बीते माह के कार्यों की समीक्षा के बाद सभी थाना क्षेत्रों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के आधार पर बगहा अनुमंडल में धनहां थाना प्रथम, चौतरवा द्वितीय तथा नैरोगंज तृतीय स्थान पर रहे। वहीं रामनगर अनुमंडल में रामनगर थाना प्रथम, लौकरिया द्वितीय और बथवरिया तृतीय स्थान पर रहा। सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। सितम्बर माह में बगहा पुलिस द्वारा कुल 354 गिरफ्तारियां की गईं, जिनमें 204 अभियुक्त कांडों में एवं 150 वारंटियों की गिरफ्तारी शामिल है। कुल ₹40,06,300 रुपये का वाहन जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 1211.15 लीटर शराब बरामद कर 1828.91 लीटर शराब विनष्ट की गई। पुलिस ने कुल BW-854, NBW-1138 तथा 16 कुर्की आदेशों का निष्पादन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!