Wednesday, September 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास श्राद्ध कर्म में शामिल हुए मुखिया सरपंच शिक्षाविद व ग्रामीण।

श्राद्ध कर्म में शामिल हुए मुखिया सरपंच शिक्षाविद व ग्रामीण।

0
208

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


धोकराहा पंचायत स्थित भलुही
गांव निवासी शिक्षक रामसूरत प्रसाद कुशवाहा के चाचा जी के श्राद्ध कर्म में मुखिया आशीष भट्ट सरपंच देव कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक जितेंद्र नाथ तिवारी पूर्व प्रधानाध्यापक रामवचन यादव शिक्षक संजय पांडे पत्रकार राजू शर्मा सहित ग्रामीणों ने शामिल होकर मृतक राम चरितर महतो 83 वर्ष की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।
बताते चले की मृतक एक किसान थे। जिनको एक पुत्र शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा उर्फ लाल बाबू कुशवाहा तथा दो पुत्रियां राजकुमारी देवी और मालती देवी है। मृतक की पत्नी हीरावती देवी 75 वर्ष आज भी जीवित है तथा परिवार वालों का ख्याल रखती है। मृतक अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले ग्रामीणों में मुखिया सत्य प्रकाश अनिल कुशवाहा हरिंदर कुशवाहा रमेश प्रसाद कुशवाहा चंदेश्वर कुमार कुशवाहा अमित कुमार मनोज कुमार अशोक कुमार रामेश्वर चौरसिया आदि शामिल थे। इस अवसर पर गरीब और असहाय लोगों के बीच मृतक के परिजनों द्वारा कंबल साड़ी गमछा बर्तन तथा भोजन सामग्री का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!