Sunday, June 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास महा आरती में शामिल हुए भाजपा नेता राहुल कुमार।

महा आरती में शामिल हुए भाजपा नेता राहुल कुमार।

0
140


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


माई स्थान बखरिया में आयोजित दुर्गा पूजा धार्मिक उत्सव में मंगलवार की देर संध्या पहुंचे भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ बेतिया के क्षेत्रीय प्रभारी सह भाजपा प्रदेश सह संयोजक राहुल कुमार महा आरती में शामिल हुए।
पूजा समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा और कोषाध्यक्ष जय नाथ साह ने संयुक्त रूप से भाजपा नेता राहुल कुमार को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
अपने संबोधन में भाजपा नेता राहुल कुमार ने कहा कि पर्व त्यौहार हमारे पौराणिक धरोहर हैं। ईर्ष्या लोभ पाप हिंसा दुराचार आदि से मानव को बचाने का काम करते हैं। उन्होंने युवा वर्ग से सनातन धर्म का पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कार अनुशासन आज्ञा पालन परोपकार सत्यता सत्य मार्ग का संदेश देता है।
अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा ने कहा की समस्त मानव को सृष्टि के बने हुए नियमों का पालन करना चाहिए। पाप कर्म झूठे बोल हिंसा द्वेष से बचना चाहिए।
कोषाध्यक्ष जय नाथ साह ने कहा की सनातन धर्म आत्म बल प्रदान करता है। समाज में सच्चाई सांप्रदायिक सौहार्द समरसता कायम रखने में रामबान के समान उपयोगी सिद्ध होता है।
आचार्य आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि बनारस इलाहाबाद संगम के तटों पर गंगा महा आरती देखने को मिलती है। आज बखरिया में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच महा आरती मैं शामिल होने का पावन अवसर समस्त श्रद्धालुओं को मिला है। यह परम सौभाग्य की बात है।
महा आरती में शामिल होने वालों में वार्ड सदस्य अजय कुमार साह सोमेश्वर साह रजनीश पांडे सोनू पटेल आदित्य सिंह अरुण सिंह प्रिंस मिश्रा प्रकाश सिंह बच्चा मिश्रा प्रभात कुमार कुंदन कुमार नगीना राम अभय कुमार राम नरेश पासवान प्रभात कुमार सुनील प्रसाद सुनील सिंह तारकेश्वर सिंह टूना कुमार दिनेश कुमार रमेश कुमार नंदलाल प्रसाद रामबाबू साह बाबूलाल साह राधेश्याम प्रसाद सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!