Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन नवरात्र भक्ति, शक्ति और संस्कृति का पर्व है -पं-भरत उपाध्याय

नवरात्र भक्ति, शक्ति और संस्कृति का पर्व है -पं-भरत उपाध्याय

0
237

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने आकर्षक ढंग से सजाये गये पंडालों का भ्रमण करते हुए कहा कि, गंडक पार में ग्रामीण अंचल में दुर्गा पूजा को लेकर चारों तरफ उत्साह है।लोगों ने अष्टमी का व्रत रखा और मां दुर्गा की पूजा व आराधना की।देवी प्रतिमाओं का पट सोमवार की शाम खुलने के बाद चारों तरफ मेला का शुभारंभ हो गया। चारों तरफ देवी गीत बज रहे हैं। भक्तों ने मां का दर्शन पूजन शुरू कर दिया है। देवी गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है। दशहरा मेले को लेकर महिलाओं और छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पूर्व प्राचार्य ने कहा कि नवरात्र पर्व का मूल भाव भक्ति, शक्ति और संस्कृति है। यह चिंतनीय है कि कुछ युवा, पंडालों में भजन-कीर्तन की जगह अशोभनीय गीत बजाते हैं और मूर्ति विसर्जन के समय नशे में जुलूस निकालकर आस्था का अपमान करते हैं। ऐसे कृत्य से वे समाज को ग़लत दिशा में ढकेल रहे हैं। अतः प्रशासन शक्ति दिखाए और समाज भी जागरूक बने। नवरात्र जैसे पवित्र उत्सव से केवल भक्ति और संस्कार का संदेश जाए ,ताकि आने वाली पीढ़ियां भी गर्व से परंपरा को आगे बढ़ा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!