सी एस पी संचालक से रुपए चोरी कर भाग रहे दो नागा साधु धराएं।

0
IMG-20250915-WA0017.jpg

मामला थाना क्षेत्र के परसा गांव का।

सीएसपी संचालक ने थाना मे दिया आवेदन।

मझौलिया से अनिल कुमार शर्मा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ से आए दो नागा साधुओं द्वारा सीएसपी संचालक से रुपए चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह दोनों नागा साधु थाना क्षेत्र के परसा गांव में पहुंचे थे जहां सीएसपी संचालक इब्राहिम मियां के पुत्र अरमान आलम ने दोनों नागा साधुओं को चंदा दिया तथा अन्य ग्रामीणों से भी सहयोग कराने का आश्वासन दिया। इसी दरमियान सीएसपी संचालक अरमान आलम को चकमा देकर दोनों नागा साधु इंड्सलन बैंक शाखा में रखें रुपए को लेकर अपनी ऑलटो कार डी एल 5 सी एफ 9500 से भागने लगे। सीएसपी संचालक अरमान आलम ग्रामीणों के सहयोग से इनका पीछा किया। दोनों नागा साधु मझौलिया की तरफ तेजी से भागने लगे। बताते हैं कि इस दौरान उनकी गाड़ी से कई जगह दुर्घटना होने से बची। भागने के क्रम में उनकी गाड़ी मझौलिया स्थित रेलवे गुमटी 83 बंद होने के कारण रुक गई। इस बीच संचालक अरमान आलम ने पुलिस को सूचित कर दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नागा साधुओं को धर दबोचा।
थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक द्वारा आवेदन दिया गया है जिसमें लगभग₹22000 की चोरी की बात कही गई है। कांड अंकित कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। दोनों साधुओं की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले स्थित किला थाना के असाफाबाद के अनीश नाथ और मोनू नाथ के रूप में हुई है।
बताते हैं कि दोनों नागा साधुओं ने संचालक अरमान आलम से पानी पिलाने को कहा जब वह पानी लेने अपने घर में गया तब दोनों ने मौका का फायदा उठाकर गल्ले में रखा₹22000 लेकर भागने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!